अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर हुए इस पोल में सवाल पूछा गया कि क्या चंद्रयान मिशन दुनिया में भारत को और मजबूत बनाएगा। करीब तीन घंटे तक चले इस पोल में हिस्सा लेने वाले 96 फीसदी लोगों ने इसका जवाब हां में दिया।
चंद्रमा की सतह पर जब हमारा चंद्रयान-3 लैंड हुआ, तब देश इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन रहा था। इसरो के कंट्रोल रूम से लोग सीधी तस्वीरें देख रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली इसमें शामिल हुए। अमर उजाला ने भी अपने यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/c/amarujala पर इसका प्रसारण दिखाया। इसी के साथ हमने पाठकों-दर्शकों के बीच एक पोल किया, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन