कोरोना महामारी में यात्रा प्रतिबंधों के कारण संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए नौ और फ्लाइट भेजी जाएगी। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से शारजाह से उन्हें स्वदेश लाया जाएगा।
दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वह शारजाह में एयर इंडिया एक्सप्रेस के टिकटों की बिक्री का ध्यान रखें। टिकटों की बिक्री जैसे ही शुरू हो वह अपनी बुकिंग करवा लें।
ये फ्लाइट 9 से 14 जुलाई के बीच संचालित होगी। जिसमें यात्रियों को कोयंबटूर, मदुरै, तिरुवनंतपुरम, तिरुचिरापल्ली, कोच्चि और हैदराबाद भेजा जाएगा। स्वदेश वापसी के लिए अबुधाबी या दुबई स्थित महावाणिज्य दूतावास में आवेदन देने वालों को सभी शर्तों को पूरा करना होगा।