फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल के मलप्पुरम में फुटबॉल मैच से पहले हादसा, अतिशबाजी के दौरान 30 से ज्यादा लोग झुलसे

Tue, 18 Feb 2025 11:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम।

सार

Kerala: केरल के मलप्पुरम जिले के अरीकोड में फुटबॉल मैच से पहले अतिशबाजी के दौरान 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हालांकि, किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
केरल के मलप्पुरम जिले में पटाखों से हादसा - फोटो : एक्स सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मलप्पुरम जिले के अरीकोड में मंगलवार की देर रात अतिशबाजी के दौरान हादसा हो गया। इसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना एक फुटबॉल मैदान में हुई, जहां मैच शुरू होने से पहले पटाखे फोड़े जा रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पटाखों के फटने से चिंगारियां मैदान में फैल गईं, जहां दर्शक बैठे हुए थे। इससे वहां अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। अरीकोड पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


(अधिक जानकारी का इंतजार है...)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें