कर्नाटक में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां के विजयपुरा में एक गोदाम में भंडारण इकाई ढह जाने से 10 से अधिक मजदूर अनाज से भरी बोरियों के नीचे फंस गए। इनमें से तीन मजदूरों को बचाया जा चुका है। इस बारे में विजयपुरा के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) टी भूबालन ने जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मजदूर गोदाम में फंसे हुए हैं। उनकी संख्या तकरीबन 10-12 हो सकती है। तीन मजदूरों को पहले ही बचाया जा चुका है, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।