फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अलकायदा आतंकियों के लिए और भी लोग कर रहे हैं काम: एनआईए

Tue, 22 Sep 2020 05:22 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खुलासा किया है कि पश्चिम बंगाल में और लोग आतंकी संगठन अलकायदा के लिए काम कर रहे हैं। एनआईए को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार छह संदिग्ध अलकायदा आतंकियों से पूछताछ में यह जानकारी मिली है।

विज्ञापन


मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार छह आतंकियों से पूछताछ में मिली मालदा के दो लोगों की जानकारी
एनआईए के अधिकारी ने बताया, गिरफ्तार लोगों से मिली जानकारी पर मालदा जिले के दो लोगों का पता चला, जो उनके साथ काम करते थे। अधिकारी ने बताया, अलकायदा के गुर्गे बंगाल के बाकी जिलों के साथ दूसरे राज्यों तक फैले हैं। बृहस्पतिवार रात मुशिर्दाबाद में एक आरोपी के घर हुई बैठक में मालदा के दो लोग भी थे। दोनों शुक्रवार को वहां से निकले और अगले ही दिन छह संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुए। एनआईए ने शनिवार को केरल और बंगाल से पाकिस्तानी आतंकी संगठन अलकायदा के नौ सदस्य गिरफ्तार किए थे।

गिरफ्तार छह संदिग्धों में दो छात्र
अधिकारी ने बताया, मालदा के दोनों फरार लोगों की तलाश हो रही है। अब तक गिरफ्तार छह लोगों में दो छात्र हैं और उनका कश्मीर के कुछ लोगों से संपर्क भी मिला है। इनमें से एक छात्र दोमकल स्थित बसंतपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस में स्नातक दूसरे साल का छात्र है। वहीं, दूसरा करीमपुर के कॉलेज में प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है।
विज्ञापन


कश्मीर-केरल में अज्ञात लोगों से संपर्क
सूत्रों के मुताबिक दोनों छात्रों से जब्त सिम कार्ड, लैपटॉप और फोन से पता चला कि उनका कश्मीर में ‘अज्ञात’ लोगों से संपर्क था। दोनों जन लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल करते थे उनसे कश्मीर, केरल और कई अन्य राज्यों में उनके संपर्क का पता चला है। उनसे कई सिम कार्ड मिले हैं। इनसे वाट्सएप चैट व वीडियो कॉन्फ्रेंस की गई। इन लोगों ने कई वाट्सएप ग्रुप बनाए और संपर्क के लिए कई अन्य एप इस्तेमाल किए।

एक आरोपी के घर कंक्रीट का बंकर
अधिकारी ने बताया, एनआईए ने गिरफ्तार संदिग्धों में से एक अबू सूफियान के मुर्शिदाबाद स्थित घर पर रविवार रात छापा मारा और परिवार के लोगों से पूछताछ की। घर से इलेक्ट्रिक सर्किट और कुछ अन्य सामान जब्त किए गए। इस दौरान पता चला, सूफियान के घर कंक्रीट का बंकर बना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें