फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid in India: नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए, संक्रमण दर 4.58 फीसदी, 30 मौतें

Mon, 29 Aug 2022 09:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 4,44,15,723 संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 30 और मौतें हुई हैं, इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,27,799 हो गई है। 30 मौतों में 15 केरल द्वारा जोड़ी गई 15 पूर्व में हुई मौतें शामिल हैं। 

विज्ञापन
कोरोना जांच अनिवार्य - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे 7,591 नए संक्रमित मिले, जबकि 9,206 मरीज ठीक हो गए। संक्रमण दर 4.58 फीसदी दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या और घटकर 84,931 हो गई है। 

विज्ञापन


अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 4,44,15,723 संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 30 और मौतें हुई हैं, इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,27,799 हो गई है। 30 मौतों में 15 केरल द्वारा जोड़ी गई 15 पूर्व में हुई मौतें शामिल हैं। सक्रिय केस की बात करें तो कुल संक्रमितों में इनकी संख्या 0.19 फीसदी है। वहीं, स्वस्थ होने वालों की दर 98.62 फीसदी है। 

दैनिक संक्रमण दर 4.58 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक दर 2.69 फीसदी रही। वहीं, मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। देश में अब तक 4,38,02,993 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। कोरोना के खिलाफ जारी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीकों की 211.91 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 
विज्ञापन


30 मौतों में से कहां-कहां कितनी
बीते 24 घंटों में हुई 30 मौतों में पांच-पांच दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र में और तीन-तीन मिजोरम व पश्चिम बंगाल में, केरल में दो और उत्तर प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, मणिपुर,  हरियाणा, गुजरात व गोवा में एक-एक मौत  शामिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें