फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरबी पुल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी नौसेना और वायुसेना, गरुड़ कमांडो भी भेजे गए

Mon, 31 Oct 2022 01:34 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

एसडीआरएफ की तीन और एसआरपी की दो प्लाटून भी बचाव और राहत कार्यों के लिए मोरबी पहुंचे हैं। इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। 
विज्ञापन
Morbi Bridge Collapse - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बना पुल रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ढह गया। इस दौरान पुल से सैकड़ों लोग नदी में गिर गए। हादसे में 77 लोगों की मौत की खबर है। वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए हैंं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। राहत व बचाव कार्य जोरों पर है और सेना और वायुसेना भी इसमें मदद दे रही हैं।

विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के मुताबिक, एसडीआरएफ की तीन और एसआरपी की दो प्लाटून भी बचाव और राहत कार्यों के लिए मोरबी पहुंची। इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। 

सीएमओ के मुताबिक, राजकोट, जामनगर, दीव और सुरेंद्रनगर से एनडीआरएफ की 3 प्लाटून, भारतीय नौसेना के 50 जवान और वायुसेना के 30 जवान, सेना के दो टुकड़ियां और दमकल की 7 टीमें अत्याधुनिक उपकरणों के साथ रवाना हुईं।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने बताया कि एनडीआरएफ की दो और टीमों को वडोदरा हवाई अड्डे से राजकोट हवाई अड्डे के लिए रवाना किया जा रहा है। इससे पहले एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया था कि हादसे के बाद बचाव अभियान की मदद के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमों को पहले ही गांधीनगर और बड़ौदा से भेजा गया। 

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, एनडीआरएफ टीम के साथ वायुसेना का विमान भी राहत कार्यों के लिए रवाना हुआ। जामनगर और आसपास के अन्य स्थानों में बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर्स को तैयार रखा गया है। भुज और अन्य जगहों से मोरबी के लिए गरुड़ कमांडो भेजे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें