फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ के इतिहास में दर्ज बलिदानों को किया याद: मोरारी बापू बोले- यहां रक्ताभिषेक भी हुआ, विरक्ताभिषेक भी

Mon, 16 Nov 2026 05:27 AM IST
राकेश कुमार आदित्य पाण्डेय, सोमनाथ।

सार

भारत स्वस्तिक यात्रा के दूसरे दिन मोरारी बापू और श्रद्धालु सोमनाथ पहुंचे। यहां बापू ने मंदिर के इतिहास और उसके पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष करने वालों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ में रक्ताभिषेक और विरक्ताभिषेक दोनों हुए हैं। संतकृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित इस यात्रा में करीब एक हजार श्रद्धालु दो विशेष ट्रेनों से शामिल हैं। यात्रा का यह चरण द्वारका से जगन्नाथ पुरी तक जाएगा।
 
विज्ञापन
मोरारी बापू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरारी बापू के सानिध्य में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने निकली भारत स्वस्तिक यात्रा दूसरे दिन सोमनाथ पहुंची। सोमनाथ में बापू ने मंदिर के इतिहास और उसके पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ में रक्ताभिषेक भी हुआ है और विरक्ताभिषेक भी। इस पावन अवसर पर उन असंख्य लोगों का स्मरण करता हूं, जिन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण और उसकी गौरवशाली प्रतिष्ठा को फिर स्थापित करने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।
विज्ञापन


आस्था और संघर्ष की कहानी है सोमनाथ
बापू ने सोमनाथ में सोम शब्द के अलग-अलग अर्थों की आध्यात्मिक व्याख्या भी की। उन्होंने कहा कि सोम का अर्थ चंद्रमा, राम नाम, सोमनाथ यानी स्वयं महादेव और मन भी है। व्यासपीठ की दृष्टि से ये चारों अर्थ मिलकर स्वस्तिक का स्वरूप बनाते हैं और सभी मंगलकारी एवं कल्याणकारी हैं।

दो विशेष ट्रेनों में एक हजार श्रद्धालु
संतकृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित इस यात्रा में करीब एक हजार श्रद्धालु दो विशेष ट्रेनों कैलाश भारत गौरव और चित्रकूट भारत गौरव से बापू के साथ चल रहे हैं। यात्रा का ये चरण द्वारका से जगन्नाथ पुरी तक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें