फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में तेल के कुएं में लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने गठित की समिति

Fri, 12 Jun 2020 12:44 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में भीषण आग लगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम में तिनसुकिया जिले के बागजन तेल कुएं में लगी आग के कारणों को जानने के लिए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तीन सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। जिसमें हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय के महानिदेशक एससीएल दास, ओनजीसी के पूर्व अध्यक्ष बीसी बोरा और ओनजीसी के पूर्व निदेशक टीके सेनगुप्ता शामिल है।

विज्ञापन


समिति निर्धारित प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए अंतराल पर एक रिपोर्ट करेगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। समिति ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए छोटे और दीर्घकालिक उपायों की भी सिफारिश करेगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ऑयल) के असम के तिनसुखिया जिले स्थित बागजन तेल क्षेत्र में 27 मई को अनियंत्रित गैस उत्सर्जन हुआ। कुएं ने नौ जून को आग पकड़ ली। इसके बाद कंपनी ने सिंगापुर स्थित कंपनी अलर्ट डिसास्टर कंट्रोल के विशेषज्ञों को फैलती आग को नियंत्रित करने के लिए बुलाया। आग लगने के कारणों का हालांकि, अब तक पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें