फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद के चांद के हुए दीदार, 12 अगस्त को मनेगी ईद उल अजहा

Fri, 02 Aug 2019 09:10 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईद - फोटो : PTI (file photo)
विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को ईद उल अजहा के चांद के दीदार हो गए। बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद उल जुहा या बकरीद , ईद उल फित्र के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों समेत देश के कई हिस्सों में चांद नजर आ गया है। लिहाजा बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त, दिन सोमवार को मनाया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं इमारत- ए- शरिया हिंद ने भी ऐलान किया कि शुक्रवार शाम को इस्लामी महीने ज़ुलहज्जा का चांद नजर आ गया है और शनिवार को इस्लामी कलैंडर के आखिरी महीने की पहली तारीख है। इमारत- ए- शरिया हिंद ने बताया कि दिल्ली का आसमान साफ था जहां चांद नजर आ गया। इसके अलावा गाजियाबाद के साथ उत्तर प्रदेश के कई शहरों, पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में बकरीद का चांद दिखने की तस्दीक हुई है। लिहाजा 12 अगस्त को ईद उल अजहा मनाई जाएगी।

दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम सय्यद अहमद बुखारी ने भी कहा कि शुक्रवार को इस्लामी कलैंडर के आखिरी महीने का चांद नजर आ गया है और बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें