फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Update: बढ़ीं प्री-मानसून गतिविधियां, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में हल्की तो यहां भारी वर्षा के आसार

Wed, 01 Jun 2022 07:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट में कहा गया है कि 1 जून से उत्तर-पूर्व में तेज बारिश होगी। असम और मेघालय में दो जून से लेकर चार जून तक भारी से भारी बारिश का अनुमान है। आज से अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। 
 
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल व आसपास के क्षेत्रों में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गईं। आज हरियाणा, दिल्ली व पश्चिमी यूपी समेत देश के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं, वहीं उत्तर पूर्व में भारी वर्षा का अनुमान है। बीते 24 घंटे में मप्र समेत कुछ इलाकों में पारा एक बार फिर चढ़ा। उमस व गर्मी से लोग हलाकान रहे। 

विज्ञापन

मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट में कहा गया है कि 1 जून से उत्तर-पूर्व में तेज बारिश होगी। असम और मेघालय में दो जून से लेकर चार जून तक भारी से भारी बारिश का अनुमान है। आज से अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। 

एक बार फिर चढ़ने लगा पारा
बात करें, नौतपे और गर्मी की तो देश के कुछ हिस्सों में पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। नौतपा खत्म होने में अंतिम दो दिन शेष हैं, इसलिए जाते जाते यह कई इलाकों में लोगों को सता सकता है। आज मप्र, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में ग्रीष्म लहर देखने को मिल सकती है। दिल्ली में पारा 40, भोपाल में 41, अहमदाबाद में 43, लखनऊ और जयपुर में 42 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में यहां हुई वर्षा तो ओले भी गिरे

  • हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में धूल भरी आंधी, बारिश के साथ आंधी और अलग-अलग ओलावृष्टि हुई।
  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से भारी बारिश हुई।
  • तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
  • तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।


आज यहां होगी वर्षा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें