फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Update: विदाई से पहले इन शहरों को भिगोएगा मानसून, अगले 72 घंटों में भारी बारिश की संभावना

Mon, 12 Sep 2022 05:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon Update: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण कुछ राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान लगाया गया है। इस तरह पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है
विज्ञापन
Monsoon Update - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में मानसून की स्थिति कमजोर रही है। लेकिन एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सूखे की स्थिति है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले तीन से चार दिन हल्की से मध्यम, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सितंबर के अंत तक मानसून के देश से विदा होने की संभावना भी जताई जा रही है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण कुछ राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान लगाया गया है। इस तरह पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में आज मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्यप्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 12 से 13 सितंबर को भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसी तरह अगले कुछ दिनों तक पश्चिम मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ इलाके में तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है। जबकि 14 सितंबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड के कई हिस्सों में भी 12 से 13 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना में अगले दो दिनों में भारी बारिश के साथ कुछ इलाकों में आंधी और तूफान आने की भी संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और कर्नाटक में दो दिनों में तेज बारिश की छींटे पड़ सकते हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में कहीं-कहीं भारी बारिश

पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में उत्तराखंड में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। पहाड़ी राज्य में 15 और 16 सितंबर को भी कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका जताई गई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में कुछ हिस्सों में इसका असर देखने को मिल सकता है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। अगले 72 घंटों यानी तक कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकतर स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

देश में अभी यह है मानसून की स्थिति

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मानसून की ट्रफ अब नलिया, अहमदाबाद, अकोला, रामागुंडम, दक्षिण ओडिशा के ऊपर बने हुए डिप्रेशन के केंद्र और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी से गुजर रही है। दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा तट के पास अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। विंड शीयर जोन लगभग 16 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ दक्षिण प्रायद्वीप पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी के बीच चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें