फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम और मिजोरम में बाढ़ से बिगड़े हालात, इधर दिल्ली को अब भी बारिश का इंतजार

Fri, 12 Jul 2019 10:33 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
विज्ञापन
असम में बाढ़ - फोटो : ANI
विज्ञापन
असम और अरुणाचल प्रदेश के उपरी जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर हैं। इस कारण प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ से 4.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना और एनडीआरएफ की टीमें पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं।
विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ से 17 जिलों के 4,23,386 लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जबकि 16730.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। उधर मिजोरम में भी बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है।

असम और मिजोरम सरकार की आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। ईटानगर में लगातार हो रही बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई।

दिल्ली में बारिश की बूंदों का इंतजार

इधर दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। यह इंतजार इस सप्ताह खत्म नहीं होगा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन ही हल्की बारिश की संभावना जताई है। अब तक 77 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


हालांकि गुरुवार को बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पांच जुलाई को मानसून ने दस्तक दे दी थी, बावजूद इसके, अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। 
विज्ञापन

गोदावरी का पानी का त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश

त्र्यंबकेश्वर महादेव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक त्र्यंबकेश्वर में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से उफान पर आई गोदावरी का पानी मंदिर में प्रवेश कर गया। इससे दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नासिक जिले में पिछले 24 घंटे में 127 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले चार दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे गंडक, नारायणी, कोसी, राप्ती, घाघरा सहित कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि ये नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें