मौसम विभाग ने जानकारी दी कि बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ भारी वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार में अभी से बारिश का असर देखने को मिला है। बिहार में अगले 72 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देने के बाद भी छिटपुट बारिश ही देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर पूर्वी यूपी में गरज के साथ-साथ बौछारे भी पड़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली, पीलीभीत, शामली, अलीगढ़, एटा, सहारनपुर, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, कासगंज आदि जगहों पर बारिश का अनुमान है।
झारखंड में बारिश
राज्य में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 27 जून को पश्चिमी देशों में भारी बारिश हो सकती है।