फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र: राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, आज शाम इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Sat, 17 Jul 2021 10:23 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 यह बैठक उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के आवास पर शाम को आयोजित होगी। बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। वहीं अभी तक 40 नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में हिस्सा लेने की सहमति जता दी है।  
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने उच्च सदन के सभी नेताओं के साथ बैठक में आने के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में राजनीतिक दलों के अलावा समूहों को भी आमंत्रित किया गया है। यह बैठक उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के आवास पर शाम को आयोजित होगी। वहीं अभी तक 40 नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में हिस्सा लेने की सहमति जताई है। 

विज्ञापन

 
आशंका जताई जा रही है संसद का आगामी मानसून सत्र हंगामेदार होगा। क्योंकि देश में कोरोना, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने में जुटी हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस कोरोना और अन्य मुद्दों को लेकर लगातार हमालावर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना प्रबंधन और वैक्सीन की किल्लत को लेकर सरकार पर एक भी हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वह लागातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया था। विदेश एवं रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा बनाकर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें