फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का दावा, जल्द ही पूरे भारत में शुरू हो जाएगी अच्छी बारिश

Sat, 11 Jun 2016 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के दावों की मानें तो इस बार देश में मानसून मेहरबान रहेंगे और जमकर पानी की बरसात भी करेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि शुरुआत में मानसून का रुख थोड़ा ढीला रहेगा लेकिन जल्द ही वह अपनी लय में आ जाएगा।
विज्ञापन


इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, मौसम विभाग के डायरेक्टर-जनरल लक्ष्मण सिंह राठौर ने बताया कि फिलहाल मानसून थोड़ा कमजोर हैं लेकिन जल्द ही वह अपनी लय में आ जाएंगे और 15 जून तक अच्छी बारिश होने लगेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल सितंबर और अक्टूबर महीने में भी अच्छी बारिश की संभावना है।

राठौर ने बताया कि फिलहाल मानसून तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों की ओर मानसून बढ़ रहे हैं और जल्द ही वे मुंबई और उत्तर पूर्व भारत में तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया की बंगाल की खाड़ी की ओर मानसून तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे की पूरे भारत में जल्द ही अच्छी बारिश के आसार दिखाई दे रहे 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें