फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः मानसून ने दी दस्तक, केरल के तट पर झमाझम बारिश

Wed, 08 Jun 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
सूखे और गर्मी से जूझते लोगों को जल्द ही इससे निजात मिल सकती है। गर्मी से राहत देने वाली यह खबर आई है केरल के तट से, जहां मानसून ने पूरी सक्रियता से दस्तक दे दी है। केरल के तटीय इलाकों में बुधवार को बादल जमकर बरसे। माना जा रहा है अगले कुछ दिनों में यह देश के अन्य इलाकों में भी दस्तक दे देगा। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बार पूरे देश में गर्मी से हाल खराब हैं। सूखे के कारण दस राज्यों के 30 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में लोगों को बेसब्री से मानसून का इंतजार है। लेकिन यह इंतजार अब खत्म हुआ, मानसून की पहली बारिश ने केरल के तट पर दस्तक दे दी है। राज्य के समुंद्री इलाकों में बुधवार को बादल जमकर बरसे। अगले कुछ दिनों में इसके महाराष्ट्र और देश के अन्य इलाकों में भी दस्तक देने की उम्‍मीद है। 

वैसे मौसम विभाग का दावा है कि इस बार बारिश सामान्य से अधिक रहेगी। अगर ऐसा होता है तो सूखे से हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सकती है। क्योंकि पिछली बार बारिश सामान्य से कम रही थी, जिसकी वजह से देश के ‌अधिकतर बांध और तालाब सूखे रह गए थे। ऐसे में इस बार बारिश पर्याप्त हुई तो तालाबों और बांधों का कंठ तर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें