फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक, हरियाणा में झमाझम का अनुमान

Sat, 02 Jul 2016 09:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  •  उत्तराखंड में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी कर चुका है मौसम विभाग
  •  हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ में तेज बारिश होने की है संभावना
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की आधिकारिक घोषणा के साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली और इससे सटे राज्यों हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तराखंड में 72 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग पहले ही दे चुका है।
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में मानसून का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। तय समय के अनुसार, मानसून एक्सप्रेस दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में पहुंच गई है।

परिणामस्वरूप, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम यानी 30.2 डिग्री तक पहुंच गया। बीते 24 घंटे में अकेले दिल्ली में 23.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना

बारिश का स्वागत - फोटो : amar ujala
दिल्ली एनसीआर में शनिवार तड़के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश हुई। लगातार हुई बारिश से शनिवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा। दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश कहीं-कहीं ही हुई।

दिन में एक बार हल्की धूप के चलते थोड़ी उमस ने लोगों को परेशान किया था मगर शाम होते ही चली हल्की हवाओं ने मौसम को फिर से सुहाना कर दिया।

अगले 24 घंटे में तेज बारिश और राहत लेकर आएगी। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 के आसपास रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिल्ली में मानसून पहुंचने का समय 29 जून था। मगर इस बार मानसून वक्त से आगे नहीं गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें