फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की सियासत: क्या सीएम विजयन भी ईडी की रडार पर हैं? PWD मंत्री रियास ने जनता को जागरूक बताकर कही यह बात

Sat, 23 Mar 2024 05:32 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की जांच के दायरे पर लगातार बात हो रही है। मुख्यमंत्री जैसी संवैधानिक कुर्सी और इस पद के सामाजिक सियासी रसूख पर भी बात हो रही है। केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के खिलाफ ईडी की जांच की अटकलों पर सरकार में मंत्री मोहम्मद रियास ने कहा कि केरल की जनता राजनीतिक रूप से जागरूक है।
विज्ञापन
केरल सरकार में मंत्री मोहम्मद रियास और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन (फाइल) - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में मुख्यमंत्री पिनारई विजयन की सरकार के कार्यकाल में भी कथित तौर पर घोटाले हुए हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि सीएम विजयन के संरक्षण में गंभीर आर्थिक अपराध हुए हैं। विपक्ष विजयन समेत सत्ताधारी सीपीआईएम के कई नेताओं की भूमिका की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग कर रहा है। दो दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहने की खबर आने के बाद केरल में ईडी की भूमिका पर भी बात होने लगी है।
विज्ञापन


क्या ससुर के खिलाफ ईडी की जांच? मुख्यमंत्री के दामाद ने कही यह बात
विजयन के खिलाफ ईडी की जांच से एक सवाल पर केरल सरकार में मंत्री और सीएम के दामाद मोहम्मद रियास ने कहा है कि केरल की जनता राजनीतिक रूप से काफी जागरूक है। सीएम केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की पृष्ठभूमि में सत्तारूढ़ सीपीआईएम के खिलाफ प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के हमलों और 'विजयन को भी केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना करना पड़ेगा' जैसे बयानों पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रियास ने कहा, राज्य के लोग राजनीतिक रूप से बेहद जागरूक हैं। ऐसे में क्या ईडी इस दक्षिणी राज्य में भी आएगी? यह देखने वाली बात होगी।

कांग्रेस पार्टी पर केजरीवाल मामले में दोहरा मानदंड अपनाने के आरोप
रियास ने कहा कि दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी से साफ हो चुका है कि केंद्र राष्ट्रीय जांच एजेंसियों का 'राजनीतिक उपकरण' के रूप में दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने सीएम केजरीवाल के मुद्दे पर ईडी की कार्रवाई पर 'दोहरा मानदंड' अपनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना की। यह भी दिलचस्प है कि सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन करने के लिए सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की जमकर आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन पर बरसी भाजपा
केरल भाजपा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें