फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस: भागवत बोले- 100 साल पूरे होना जश्न का नहीं, समाज के लिए और काम करने का अवसर; पूर्व सीजेआई ने क्या कहा?

Sun, 29 Nov 2026 01:28 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आरएसएस के कार्यक्रम 'राष्ट्र वंदनम' में मोहन भागवत ने कहा कि मतभेदों के बावजूद सभी भारतीय एक परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने युवाओं के राष्ट्र प्रथम विचार और भारत को फिर विश्वगुरु बनाने के संकल्प पर जोर दिया।

विज्ञापन
डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संगठन के सौ साल पूरे होना जश्न मनाने का अवसर नहीं है। हमने इस मौके को समाज के लिए और अधिक काम करने का जरिया बनाया है। संघ का परिचय देने के लिए हमारे प्रतिनिधि पांच महाद्वीपों के देशों में गए। आज देश का युवा भारत को दुनिया का सर्वोच्च देश बनाना चाहता है। उनके लिए राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि है। मोहन भागवत रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम 'राष्ट्र वंदनम' को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन संघ की दिल्ली इकाई ने किया था। यह आयोजन संघ की स्थापना के 101 साल पूरे होने के मौके पर भी हुआ।

विज्ञापन


पश्चिमी देशों की सोच और भारत की सच्चाई का क्या है सच?
स्वतंत्रता के समय पश्चिमी देशों के विचारकों को लगता था कि भारत टिक नहीं पाएगा। उन्हें उम्मीद थी कि देश चलाने के लिए हमें दोबारा बुलाया जाएगा। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि भारत इस तरह लोकतंत्र बचाएगा और अर्थव्यवस्था को बढ़ाएगा। आज पश्चिमी देश यह सीखना चाहते हैं कि हिंदू इतने धैर्यवान कैसे रहते हैं। वे अपनी नई पीढ़ी को यह सिखाना चाहते हैं।

समाज में एकता और पर्यावरण के लिए क्या कहा?
छोटे-मोटे मतभेद होना स्वाभाविक है लेकिन हम सब एक परिवार हैं। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हम सब भारतीय हैं। खेती में कीड़े मारने के लिए कीटनाशक जरूरी हैं लेकिन हमारे पारंपरिक कीटनाशक पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते। आलोचना की चिंता किए बिना सच्चाई के रास्ते पर चलना हमारा संकल्प है। हर नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि भारत अपनी विश्व गुरु की स्थिति को फिर से हासिल करे।

हर भारतीय के दिल में उठ रहा भारतवर्ष: भागवत

विज्ञापन

आररसरस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश के सभी नागरिक एक ही परिवार का हिस्सा हैं। कुछ मुद्दों पर मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि हम सभी भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा चाहते हैं कि भारत दुनिया का सबसे अग्रणी देश बने। उनके लिए राष्ट्र सबसे पहले है। संघ प्रमुख ने कहा कि लोग अब यह समझ रहे हैं कि हर भारतीय एक है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के मन में भारतवर्ष की भावना मजबूत हो रही है। युवाओं की इच्छा है कि भारत दुनिया का नेतृत्व करे और इसके लिए वे राष्ट्र प्रथम के विचार में विश्वास रखते हैं। मोहन भागवत ने हाल के महीनों में अपनी तीन देशों की यात्रा और संघ के अन्य पदाधिकारियों के दौरों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हम पांच महाद्वीपों के देशों में गए, ताकि दुनिया को भारत, आरएसएस और हमारे काम के बारे में बता सकें।" उन्होंने कहा कि जब भारत आजाद हुआ था, तब पश्चिमी देशों के कई विचारकों को लगता था कि यह देश ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा। उन्हें उम्मीद थी कि भारत को चलाने के लिए फिर से उन्हें बुलाया जाएगा।

भारत को फिर विश्वगुरु बनाना हर नागरिक का संकल्प हो
मोहन भागवत ने कहा कि आज दुनिया को उम्मीद है कि भारत फिर से विश्वगुरु का स्थान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी संगठन या व्यक्ति का लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि देश के हर नागरिक का संकल्प बनना चाहिए। 'राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जगदीश सिंह खेहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें