एनडीए सरकार की नीतियों का पूरी तरह से समर्थन करते हुए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस समय भारत सुरक्षित हाथों में है। केंद्र सरकार में कई स्वयंसेवक बेहतर पदों पर काम कर रहे हैं।
भागवत कानपुर में आयोजिस संघ की बैठक में बोल रहे थे। संघ प्रमुख, मोदी सरकार के एफडीआई के मुद्दे पर लिए गए फैसलों के समर्थन में पूरी तरह से साथ खड़े दिखाई दिए।
एफडीआई के मुद्दे पर मोदी सरकार द्वारा सुविधा देने और संघ के स्वदेशी एजेंडे में उस तरह का व्यवहार ना करने पर संघ ने पीएम मोदी का भरपूर बचाव किया।