फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत की पाठशाला के लिए संघ की आगरा में तैयारी

Sat, 20 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत पांच दिन के प्रवास पर आज (शनिवार) को आ रहे हैं। वह समाज के कई वर्गों के लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही संघ के विचार से उन्हें अवगत कराएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालयीय एवं महाविद्यालयीय शिक्षक सम्मेलन स्थल का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आज शाम चार बजे से आगरा कालेज खेल मैदान पर शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें ब्रज प्रांत के विवि, महाविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन से जुडे़ प्राध्यापकों को सरसंघचालक संबोधित करेंगे।

रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे यहीं पर युवा दंपति सम्मेलन होगा। शुक्रवार को भूमि पूजन महानगर संघचालक विजय गोयल, महानगर संपर्क प्रमुख प्रमोद चौहान, विभाग कार्यवाह केशव देव शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुभाष वोहरा व शिक्षक सम्मेलन के संयोजक मनोज श्रीवास्तव, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुरेश, अखिल भारतीय संस्कार भारती के संरक्षक योगेंद्र दादा, संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल, प्रांत प्रचारक हरीश, प्रांत प्रचार प्रमुख प्रदीप कुमार, विभाग प्रचारक हरीशंकर, सांसद बाबूलाल, विधायकगण जगन प्रसाद गर्ग व योगेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें