फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहेगुरु पंजाब ते मेहर करन: मोहाली ब्लास्ट पर शुरू हुई राजनीति, सिरसा बोले- बग्गा का पीछा करने के बजाए सुरक्षा पर ध्यान दो

Tue, 10 May 2022 09:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा है, मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी।
विज्ञापन
मोहाली ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली में खुफिया विभाग के दफ्तर पर रॉकेट लांचर से हमले के बाद राजनीति तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हमले के बाद ट्वीट कर कहा, मोहाली में हुए ब्लास्ट की जांच पुलिस कर रही है। जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल ने कहा है, मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलके हर हालत में शांति कायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। 

पुलिस पर कायराना हमला- कैप्टन अमरिंदर सिंह 
इससे पहले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टर अमरिंदर सिंह ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, मोहाली में खुफिया मुख्यालय में विस्फोट के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। हमारे पुलिस बल पर यह कायराना हमला बेहद चिंताजनक है और मैं सीएम से आग्रह करता हूं कि इसकी जांच हो, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन


राज्य की शांति से प्रयोग न करें केजरीवाल- सिरसा
भाजपा नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है, वाहेगुरु पंजाब ते मेहर करन। यह बहुत ही दुखद घटना है। पटियाला झड़प के ठीक एक हफ्ते बाद अब इंटेलिजेंस ब्यूरो, मोहाली के बाहर धमाका हुआ है। पंजाब पुलिस को बग्गा का पीछा करने के बजाय राज्य की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और केजरीवाल को राज्य शांति के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें