फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सोशल इंजिनियरिंग के तार जोड़ने में जुटी भाजपा, निषाद समुदाय के बीच पहुंचेंगे पीएम मोदी

Sat, 30 Apr 2016 06:03 AM IST
एम संजय/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • अस्सी घाट पर निषाद-मल्लाह बिरादरी के लोगों से रूबरू होंगे पीएम मोदी 
  • बनारस में गंगा को प्रदुषण से मुक्त करने के लिए बांटेंगे ई-नाव 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मिशन 2017 फतह करने के लिए बीजेपी सियासी गणित को साधने में जुट गई है। सोशल इंजिनियरिंग की तार बखूबी रूप से जोड़ने के लिए पार्टी की नजर अति पिछड़ा वर्ग पर है। केशव मौर्य को राज्य भाजपा की कमान सौंपने के बाद पार्टी की नजर अब पिछड़े वर्ग की प्रभावी निषाद बिरादरी पर है। निषाद बिरादरी को साधने के लिए पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे किया है।
विज्ञापन


1 मई को यूपी दौरे पर जा रहे पीएम मोदी का जोर सोशल गणित साधने पर रहेगा। इसे ध्यान में रखते हुए ही उनके कार्यक्रम तय किए गए हैं। आम आदमी को रिझाने की कवायद में पीएम मोदी बलिया में पीएम उज्जवला योजना लांच के बाद 1 मई की शाम को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गरीबों के बीच 1100 ई-रिक्शा का वितरण करेंगे।  देर शाम अस्सी घाट पर वे निषाद बिरादरी के लोगों से रूबरू होंगे।

गंगा स्वच्छता में उनकी अहमियत बताते हुए पीएम मोदी निषाद- मल्लाह बिरादरी के लोगों को गंगा को प्रदूषण से मुक्त कराने के उपाय भी बताएंगे। सीधी चर्चा के जरिए पीएम मोदी उनका दर्द भी सुनेंगे। इस अवसर पर गंगा स्वच्छता के प्रयास को बढ़ावा देने के लिए वे निषाद और मल्लाह बिरादरी के लोगों को ई-नाव भेंट करेंगे। ये ऐसी नावें हैं जिनके चलने से गंगा में प्रदूषण नहीं होगा। माना जा रहा है कि ऐसे नावों के चलन से गंगा को प्रदूषण से मुक्त कराने में सफलता मिलेगी। हालांकि शुरूआती दौर में 11 ई-नावों का वितरण होगा। इसके बाद इनकी संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


गंगा मुक्ति के जरिए निषाद -मल्लाह बिरादरी के लोगों से पीएम की सीधी मुलाकात को भाजपा के सोशल इंजिनियरिंग को साधने के गणित से जोड़कर देखा जा रहा है। बलिया रैली पर शाह की नजर बलिया में पीएम मोदी के जरिए होने वाले पीएम उज्जवला योजना लांच कार्यक्रम के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। रैली की तैयारियों पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की भी नजर है।

राज्य प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं की बैठक और रैली स्थल का मुआयना करने के बाद शाह को तैयारियों पर रिपोर्ट दी है। इसके बाद शाह ने भी प्रदेश नेताओं को भारी संख्या में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि पूरे पूर्वांचल (यूपी और बिहार के हिस्से) से बलिया में भीड़ जुटाई जाएगी। पूर्वी यूपी के हरेक विधानसभा से 20 बसें भरने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें