फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के विकास की नींव रखेंगे पीएम मोदी

Fri, 22 Jul 2016 04:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए शुक्रवार का दिन खास रहेगा। विकास के साथ-साथ सेहत की सुरक्षा की दिशा में भी इस दिन दो बड़े प्रयासों की नींव पड़ेगी। ढाई दशक से बंद खाद कारखाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


वहीं बहुप्रतीक्षित एम्स की भी आधारशिला रखी जाएगी। मिशन 2017 के लिए भी प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

पीएम के आगमन की एक महीने से चल रही तैयारियों को गुरुवार की शाम आखिरी अमली जामा पहनाया गया। रिहर्सल कर जो कमियां सामने आईं, उन्हें भी दूर कर लिया गया। करीब ढाई दशक बाद पीएम, प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शहर में एक साथ होंगे। 
विज्ञापन

सीएम नहीं होंगे कार्यक्रम में शामिल

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
पीएम के स्वागत के बाद राज्यपाल राम नाईक जहां उनके साथ रहेंगे वहीं सीएम अखिलेश यादव एयरपोर्ट से ही लौट जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और खान राज्यमंत्री पीयूष गोयल समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे।

पीएम यहां करीब 3.10 घंटे रहेंगे। इस दौरान 20 मिनट का समय गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण के लिए सुरक्षित रखा गया है तो एक घंटे का समय रैली के लिए।

पीएम के कार्यक्रम के लिए कलराज मिश्र, राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को ही आ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें