राजनीतिक दलों की फंडिंग को पारदर्शी बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र से पहले इस मुद्दे पर सभी दलों के साथ चर्चा करेंगे। भाजपा के एक शीर्ष नेता ने बताया कि पीएम राजनीतिक फंडिंग को पारदर्शी बनाने के लिए तेजी से कदम बढ़ाने के मूड में हैं।
वैसे चुनाव आयोग पहले ही चुनाव सुधार की वकालत करते हुए राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को पारदर्शी बनाने की वकालत कर चुका है। आयोग की इस पहल की पीएम मोदी भी सराहना कर चुके हैं।
अब भाजपा इस मामले में आगे आकर राजनीतिक लीड लेना चाहती है। यही वजह है कि पीएम मोदी ने राजनीतिक चंदे को पारदर्शी बनाने के मामले पर सर्वदलीय बैठक से पहले ब्लू प्रिंट बनाना शुरू कर दिया है।