भाजपा ने चुनाव में कभी भी धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण नहीं किया और ना करेगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव में धर्म, जाति के इस्तेमाल को रोकने संबंधी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ने कभी भी धर्म और पंथ की राजनीति नहीं की। राजनाथ के मुताबिक तथाकथित धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक पार्टियां भाजपा को बदनाम करती हैं।
यह पूछने पर कि क्या भाजपा उत्तर प्रदेश केचुनाव में राम मंदिर का मुद्दा उठाएगी गृहमंत्री ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है। लिहाजा इसपर कुछ नहीं बोला जा सकता।
नए साल के मौके पर मंगलवार को आमंत्रित चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले केबाद कथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को सतर्क हो जाना चाहिए।