आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन है। वो अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर विश्व के कोने-कोने से उन्हें बधाई संदेश आ रहे है। इसी दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मोदी जी को उनके जन्मदिन की बधाई दी, बधाई के साथ-साथ तेजस्वी ने प्रधानमंत्री के 'अच्छे दिन' वाले चुनावी जुमले पर भी चुटकी ली।
तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हेड़ल से यह ट्विट् किया। उन्होंने कहा कि 'मोदी जी आपको जन्म दिन की बहुत-बहुत बधाई आप खुश रहे स्वस्थ रहे, सर आपकी आयु लंबी हो'। इसके बाद तेजस्वी ने लिखा की 'अच्छे दिन' से 'अच्छे दिनों' तक शुरूआत हो।