मिजोरम में पुरुष वोटरों से महिला वोटरों की संख्या अधिक हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम सूची के अनुसार, मिजोरम में कुल 7,22,739 वोटर हैं जिनमें से 3,68,757 महिला वोटर हैं।
संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी एफ जे लियांतुंगा ने बताया कि पुरुष वोटरों से 14,775 महिला वोटर ज्यादा हैं। लियांतुंगा ने बताया कि तीन जिलों के चुनाव मतदाता सूची रोके जाने की वजह से राज्य के वोटरों की अंतिम सूची जारी करने में देरी हुई।
चुनाव आयोग ने तीनों जिलों की मतदाता सूची पर रोक लगाई थी। आयोग का दिशानिर्देश एक गैर सरकारी संगठन द्वारा त्रिपुरा के ब्रू राहत कैंपों में मतदाताओं के पुनर्गणना की मांग के बाद आया। एनजीओ सहयोगी संगठन ने मांग की थी कि केवल उन ब्रू लोगों की गिनती राज्य मतदाता के रूप में की जाए जो त्रिपुरा से मिजोरम वापस लौटे हैं।