फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए मोदी सरकार नीति जिम्मेदार

Mon, 19 Sep 2016 05:24 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में हुए पठानकोट एयरबेस हमले की तरह एक बार फिर आतंकियों ने कश्मीर में बड़ा हमला किया है। इस बार आतंकियों ने सोए हुए सैनिकों को निशाना बनाया। उड़ी में आतंकियों ने ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला कर दिया, इसमें 18 जवान शहीद हो गए, जबकि 19 अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीओके से निकलकर 4 आतंकी सलमाबाद नाले (झेलम नदी) के रास्ते उड़ी सेक्टर में पहुंचे। आतंकियों के पास भारी मात्रा में असलहा और ग्रेनेड मौजूद थे। आतंकियों के 26 साल में सबसे बड़े हमले के बाद सवालों की झड़ी लग गई है। गंभीर मुद्दे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पाठकों की राय जानने के लिए सवाल किया कि सैन्य ठिकानों पर हमले, कश्मीर में बिगड़ते हालात के लिए क्या मोदी सरकार की पाक नीति जिम्मेदार है?

इसमें पाठकों को तीन विकल्प दिए गए पहला हां कश्मीर में बिगड़े हालात के लिए मोदी सरकार की पाक नीति जिम्मेदार है। दूसरा विकल्प नहीं और तीसरा विकल्प दिया गया कुछ कह नहीं सकते। कुल  5,737 ने इस पोल में हिस्सा लिया और सबसे अधिक 52.26 फीसद यानी 2,998 पाठकों ने माना है कि हां मोदी सरकार की पाक नीति कश्मीर में बिगड़े हालात के लिए जिम्मेदार है। 44.69 फीसद यानी 2,564 पाठक ऐसा नहीं मानते हैं, जबकि 3.05 फीसद यानी 175 ने कुछ कह नहीं सकते को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें