फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद 

Tue, 07 Jun 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान की शुरूआत होने पर सभी मुस्‍लिम भाई-बहनों को बधाई दी है। रमजान का महीना आज से शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा 'रमजान' का पवित्र महीना प्रारंभ हो गया है, मेरी तरफ से मुस्लिम समुदाय को मुबारकबाद।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रमजान से भाईचारा और समाज में सछ्वाव की भावना और मजबूत हो। गौरतलब है कि माहे-रमजान का चांद सोमवार को राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में देखा गया।

चांद नजर आने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान के पाक महीने की मुबारकबाद दी और दुआओं में शामिल रखने की गुजारिश की।

परंपरा और चांद दिखने के मुताबिक 30 दिनों के रोजा के बाद ईद-उल-फितर त्यौहार मनाया जाएगा। गौरतलब है कि मोदी पांच देशों की यात्रा के तहत फिलहाल अमेरिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें