होली के पहले मोदी सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों को तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (एसएसएसवाई) के लिए 3274.87 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
होली के पहले मोदी सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों को तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (एसएसएसवाई) के लिए 3274.87 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस योजना के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके पात्र आश्रितों की पेंशन और अन्य लाभ 2026 तक दिए जाने हैं। इस समय देश में इस योजना का लाभ लेने वाले 23,566 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
सरकार के इस फैसले को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान को याद करने की सरकार की प्रतिबद्धता के तौर पर भी देखा जा रहा है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार ने इस योजना को वित्त वर्ष 2025-26 तक बढ़ा दिया है। एसएसएसवाई को जारी रखने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय ने तैयार किया था। बयान 15 अगस्त, 2016 से इस पेंशन की राशि में समय-समय पर संशोधन किया जा रहा है साथ ही महंगाई भत्ता भी दिया जा रहा है।