फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा के लिए अब नहीं मिलेगी सब्सिडी, मोदी सरकार यहां खर्च करेगी कोटे की रकम

Tue, 16 Jan 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए हज यात्रा के लिए दी जाने वाली सब्सिडी पूरी तरह खत्‍म्‍ा कर दी है। आजादी के बाद यह पहला अवसर होगा, जब हाजियों को हज यात्रा के लिए सरकारी मदद नहीं मिलेगी। इस बार करीब पौने दो लाख लोग बिना सरकारी मदद के हज यात्रा करेंगे।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि सब्सिडी के मद में खर्च होने वाली 700 करोड़ रुपये की रकम अब अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों की शिक्षा और उनके सशक्तीकरण पर खर्च होगी। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2012 में चरणबद्ध तरीके से हज सब्सिडी खत्म करने का आदेश दिया था।
 

नई हज नीति के तहत अकेली महिला को बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के हज यात्रा की इजाजत देने के बाद दूसरा बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने हज के लिए रियायत पूरी तरह खत्म कर दी है।

विज्ञापन


नकवी ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य तुष्टिकरण नहीं, सशक्तीकरण है। इसलिए तय किया गया है कि सब्सिडी के पैसे का उपयोग अल्पसंख्यकों के सशक्तीकरण पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे भी सब्सिडी का लाभ गरीबों को नहीं, एजेंट और कंपनियां को ही मिलता था।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था
शीर्ष अदालत की संविधान पीठ ने वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार को 10 सालों में चरणबद्ध तरीके से हज सब्सिडी खत्म करने का निर्देश दिया था। तब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हज के लिए सब्सिडी देना अल्पसंख्यक समुदाय को लालच देने जैसा है, इसलिए सरकार को इस नीति को समाप्त कर देना चाहिए।

 

 

विज्ञापन

गरीबों की हज यात्रा नहीं होगी प्रभावित

- फोटो : ani
इस फैसले से गरीबों की हज यात्रा पर विपरीत असर पड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर नकवी ने कहा कि सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है। भारत से हाजियों को समुद्री मार्ग से हज यात्रा पर भेजने के प्रस्ताव को सऊदी अरब की सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हवाई मार्ग की तुलना में समुद्री मार्ग से यात्रा कई गुना सस्ता होगा, इससे यह गरीबों की समस्या भी दूर हो जाएगी।

हम अल्पसंख्यक समुदाय का तुष्टिकरण के जरिये नहीं, सम्मान के साथ सशक्तीकरण करना चाहते हैं। यह मोदी सरकार की नीति है। नई नीति के तहत हम हज सब्सिडी को समाप्त कर रहे हैं। - मुख्तार अब्बास नकवी, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें