मोदी सरकार ने नोटबंदी के बाद कड़ा कदम उठाते हुए काले धन पर हमला करते हुए बेनामी संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही इसके बारे में इशारा कर चुके हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए आयकर विभाग ने नए बेनामी लेनदेन कानून के तहत 230 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा विभाग ने देशभर में 55 करोड़ से ज्यादा कीमत की संपत्ति भी कुर्क की है।
Read Also: क्या होती है बेनामी संपत्ति, जानिए क्या हैं कानूनी प्रावधान
सरकार ने बेनामी संपत्ति लेनदेन कानून 1 नवंबर को लागू कर दिया था। इस कानून का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने और 7 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। पीटीई के रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग ने इस साल फरवरी के मध्य तक इस कानून के तहत 235 मामल दर्ज किए हैं। 140 मामलों में संपत्ति की कुर्की के लिए कारण बताओ नोटिस( शो कॉज नोटिस) जारी किए गए हैं। इन मामलों में 200 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है।