फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे का अपमान करने पर भारत सरकार ने अमेजॉन.कॉम को घेरा

Fri, 31 Mar 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन.कॉम के भारतीय राष्ट्रध्वज वाला डोरमेट बेचने पर लोगों के विरोध के बाद अब मोदी सरकार ने इस कंपनी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। भारत सरकार ने इस मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जनवरी में सार्वजनिक रूप से अमेजॉन के कर्मचारियों का वीजा रद्द करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर कंपनी अपने कनेडियाई वेबसाइट से भारतीय ध्वज वाले डोरमैट्स को नहीं हटाती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक दस्तावेज के मुताबिक मोदी सरकार ने अमेरिका और कनाडा के दूतावासों से अमेजॉन के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ये मुद्दा कठोरता के साथ उठाने को कहा है। 
विज्ञापन


दस्तावेज के अनुसार भारत ने इस मुद्दे को अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजस के सामने उठाया है। उनसे ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि कंपनी अपनी किसी भी वेबसाइट पर इस तरह के उत्पाद न बेचे।

मामला संज्ञान में आने के 24 घंटे के अंदर ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट से उत्पाद को हटा लिया था और इसके लिए भारत सरकार से माफी भी मांगी थी। दस्तावेज के अनुसार अमेजॉन ने सरकार को बताया कि उसने अपनी इन-हाउस अनुपालन इकाइयों को मजबूत किया है जो अपनी वेबसाइटों पर तीसरे पक्ष के विक्रेताओं द्वारा बेचे गये उत्पादों की निगरानी करता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें