केंद्र अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि एनडीए की सरकार बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यकों को सशक्त बनाने के लिए निर्धारित है। एनडीए सरकार के तीन साल पुरे होने की सालगिराह पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यकों आयोग के आंकडों के अनुसार पिछले तीन सालों में संप्रदायिक हिंसा 90 फीसदी तक कम हुई हैं।
हालांकि, ऐसी प्रकृति की एक घटना को भी माफ नहीं किया जाना चाहिए, यही हमारी सरकार का विचार है। इंग्लिश अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबरों ने अनुसार नकवी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अल्पसंख्यक आयोग के आखिरी सदस्य का फरवरी में रिटायरमेंट होने के बाद अल्पसंख्यक आयोग व्यावहारिक रूप से अस्तित्व में नहीं है।
बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर अल्पसंख्यकों के बीच भय का वातावरण बनाने का आरोप भी लगता रहा है, और नकवी ने गुरूवार को प्रेस कोन्फ्रेंस में गाय जागरूकता की बात भी कही।