फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार देगी आपके मकान का किराया!

Thu, 09 Mar 2017 10:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन
मोदी सरकार आपके घर का किराया भर सकती है। केंद्र सरकार ने 2700 करोड़ की लोक कल्याण स्कीम तैयार की है, जिसमें वो शहर में रहने वाले गरीबों के घर का किराया भरेगी। किराया भरने की इस नई स्कीम के तहत गरीबी रेखा के नीचे रह रहे लोगों को उनके घर का किराया मिल सकेगा। 3 साल की प्लानिंग के साथ आ रही इस स्कीम का पहला स्वरूप वित्तीय वर्ष 2017-18 में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


स्मार्ट शहरों से शुरू हो रही इस स्कीम की सालाना लागत करीब 2,713 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस स्कीम के जरिए शहरी गरीबी और अप्रवासी जनसंख्या को लाभ पहुंचााने की तैयारी है। इस योजना में किरायदार को सीधा किराया देने के बजाय वाउचर दिया जाएगा। इसके बाद मकानमालिक इस वाउचर को नागरिक सेवा केंद्र से नकद में बदल सकेगा। यदि, किराया वाउचर की कीमत से अधिक है, तो किरायदार को शेष किराया नकद में देने होगा।

वाउचर की कीमत हर शहर की स्थानीय निकाय खुद तय करेगी। इस आंकलन में लोगों के सामाजिक स्तर, शहर का किराया और लोगों की आय के मद्देनजर इसकी कीमत का आंकलन होगा। इसके अलावा सरकार गैस सब्सिडी की तरह ही डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पर भी विचार कर रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार, 27.5 फीसदी शहरी आबादी किराए के घर में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें