फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के साथ टकराव के बीच सरकार ने आर्म्स सप्लायर्स से कहा- तैयार रहो

Mon, 10 Oct 2016 04:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
भारत-पाक तनाव के चलते केंद्र सरकार ने हथियारों के सप्लायर्स को तैयार रहने को कहा है। हथियारों के आपूर्तिकर्ताओं को कहा गया है कि आपातकाल की स्थिति में जरूरत पड़ने पर हथियारों की कमी नहीं पड़नी चाहिए। आपूर्तिकर्ताओं से हथियारों को अभी से तैयार करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन


इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक रक्षा सूत्रों से जानकारी मिली है कि हथियारों के आपूर्तिकर्ताओं को सरकार के शॉर्ट नोटिस पर हथियार सप्लाई करने पड़ सकते हैं। 

29 सितंबर यानी सर्जिकल स्ट्राइक से एक दिन पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली पहले ही साफ कर चुके हैं कि रक्षा हितों को देखते हुए रक्षा बजट में इजाफा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला-बारूद और छोटे हथियारों की जरूरत

- फोटो : demo
जेटली ने एक बैंक कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारत में जितने भी वैश्विक आयोजन होते हैं, उनके लिए सुरक्षा का बंदोबस्त करना बड़ी चुनौती होती है। सुरक्षा के लिहाज से यह चुनौती तय कैसी होगी, यह तय नहीं होता। ऐसे में सुरक्षा में कोई कोताही न हो, यह हमारी प्राथमिकता में होता है।

चीन से सटी सीमा पर सेना की नई यूनिट की तैनाती के चलते गोला-बारूद और छोटे हथियारों की आपूर्ति पर्याप्त नहीं बताई जा रही है। रक्षा सूत्रों की मानें तो सेना के पास छोटे हथियारों और गोला-बारूद की भारी कमी है, जिसे सेना जल्द से जल्द पूरा करना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें