फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पर ब्रह्मपुत्र के नाजायज दोहन का आरोप लगा बांग्लादेश को भड़का रहा चीन

Mon, 10 Oct 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
जल विवाद का सहारा लेकर चीनी मीडिया ने नया पैतरा फेंका है। ब्रह्मपुत्र नदी का खुद गलत तरीके से दोहन कर रहे चीन ने भारत पर नदी के नाजायज दोहन का आरोप लगाया है और कहा है कि इससे बांग्लदेश के हित प्रभावित होंगे। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि बांग्लादेश अपने जल हितों के लिए भारत के खिलाफ कोई कदम न उठाने के लिए मजबूर है, क्योंकि उसे आर्थिक तौर पर भारत पर निर्भर रहना पड़ता है। 
विज्ञापन


चीनी अखबार की खबर में यह भी कहा गया है कि भारत ब्रह्मपुत्र नदी से सटे देशों से इस बारे बात तक करने को तैयार नहीं, क्योंकि ऐसा करने बांग्लादेश को पहुंच रहा नुकसान भारतीय हितों के आड़े आ जाएगा।

दलअसल चीनी अखबर ने खुद की सफाई देते हुए संपादकीय छापा है, जिसमें चीन को पाक साफ और भारत को आरोपी ठहराया गया है। यानी चोरी की चोरी और सीना जोरी। चीन के मंसूबे भारत के लिए हमेशा से संदेहास्पद रहे हैं, ऐसे में यह कोई नई बात नहीं है कि चीन अब सरकारी मीडिया का इस्तेमाल भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में कर रहा है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र पर चीन के प्रोजेक्ट से किसी को नहीं कोई नुकसान-चीनी मीडिया

d - फोटो : demo
अखबार में कहा गया है कि चीन ने एक बहुच खर्चीले पावर प्रोजेक्ट के तहत ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी का पानी रोका है। इस प्रोजेक्ट के तहत रोके गए पानी से किसी को भी कोई नुकसान नहीं होने वाला है। वहीं, भारत में यह अफवाह फैलाई जा रही है कि चीन की कार्रवाई से अरुचाल में पानी की समस्या आ सकती है।

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत को इस मामले में प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी। चीनी आखबार ने आरोप लगाया है कि भारती ने इस बारे में जबरदस्ती का मुद्दा बनाया है जबकि चीन ने नदी पर जो बांध बनाया है उससे नदी के सालाना बहने वाले पानी का 0.02 फीसदी पानी ही बांध में रोका जा सकता है।

शनिवार चीन के विदेश मंत्रालय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी कि चीन के हाइड्रोलिक पावर प्रोजेक्ट से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। चीन हमेशा ने ब्रह्मपुत्र नदी के पानी के दोहन की खिलाफत करता रहा है।
विज्ञापन

'पाकिस्तान के साथ नहीं चीन'

- फोटो : file photo
अखबार के लेख में यह भी कहा गया है कि चीन के ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी पर बांध बनाने को इससे जोड़कर न देखा जाए के चीन उड़ी हमलों के बाद पाकिस्तान की तरफ से खड़ा है। आतंकी हमलों के बाद से यह खबर जरूर है कि भारत सिंधु जल संधि की समीक्षा कर रहा है।

चीन ने यह भी सफाई दी है कि वह ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी पर जून 2014 से बांध बना रहा है। यह तारीख इस बात का सबूत है कि चीन भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाले जलयुद्ध में किसी भी तरफ नहीं खड़ा है। वह कई नदियों के साथ सीमा साझा करता है, अगर चीन नदियों के दोहन की बात करेगा तो उसे उन सभी देशों को जवाब देना पडे़गा जो उन नदियों के पानी पर निर्भर करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें