प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भूकंप वाले बयान पर चुटकी ली।
उन्होंने कहा ''आखिरकार भूकंप आ ही गया। धरती मां ग़ुस्से में हैं। मैं सोच रहा था कि भूकंप आया कैसे, क्योंकि धमकी तो बहुत पहले सुनी थी। कोई तो कारण होगा। धरती मां इतनी रूठ गई होंगी।'' मोदी के इस बयान से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ख़ासे नाराज है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "उत्तराखण्ड का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।"
प्रधानमंत्री उत्तराखंड के भूकंप का मजाक उड़ा रहे हैं। ये चिंता की बात है। ये उत्तराखंड के लोगों का अपमान है। pic.twitter.com/d7UajVJYar
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) February 8, 2017
देवभूमि का अपमान
उत्तराखंड में सोमवार रात भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र देहरादून से उत्तर-पूर्व में 114 किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग में था।
सोशल मीडिया पर #ModiInsultsDevBhoomi यानी मोदी ने देवभूमि का अपमान किया ट्रेंड भी कर रहा था। कई लोग मोदी के बयान से नाराज दिख रहे हैं।
सृष्टि नेगी ने लिखा, "हर चीज को मजाक में लेना मोदी जी का सत्ता का अहंकार नहीं तो और क्या है।"
उत्तराखंड में आए भूकम्प का मज़ाक़ उड़ाने के लिए मोदीजी को शर्म आनी चाहिए, घृणात्मक बयान। #ModiInsultsDevBhoomi
— amit arjun singh (@amitarjunsingh) February 8, 2017
अमित अर्जुन सिंह ने इसे घृणात्मक बयान कहा है।
प्रिया नेगी ने लिखा, "उत्तराखंड के लोग आपसे थोड़ी सहानुभूति की उम्मीद करते हैं, इस तरह के व्यवहार की नहीं।"
काजल सकलानी ने लिखा, "किसी की पीड़ा का मजाक उड़ाना तुच्छ काम है। ऐसा कर के मोदीजी ने आम आदमी का मजाक उड़ाया है।"
Its cheap by any standard to mock people suffering. By doing so PM cracked trust of common man on PM &his credibility
#ModiInsultsDevBhoomi
— Kajal Saklani (@ksaklani1) February 8, 2017
हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले
मनमोहन सिंह पाहुजा ने लिखा, "दुख की बात है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो राजनीति के लिए संसद का उपयोग करते हैं, ये त्रासदी है।"
लेकिन योगराज ने लिखा, "कांग्रेस से नेता नहीं समझ पा रहे हैं कि मोदी ने उनका अपमान किया है, देवभूमि का नहीं।"
#ModiInsultsDevBhoomi Modi haters are carrying their phobia too far.Modi never insults; he merely insulates the system against scamsters.
— Ashok Bhatia (@ashokbh26099468) February 8, 2017
अशोक भाटिया कहते हैं कि मोदी से घृणा करने वाले उनसे डर रहे हैं। मोदी कभी किसी का अपमान नहीं करते।
हालांकि मोदी के बयान के उत्तर में राहुल गांधी भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने नोटबंदी का समर्थन करने वाले मोदी के बयान पर चुटकी ली और ट्विटर पर पोस्ट किया ''नीम हकीम खतरा ए जान।''
नीम हकीम खतरा-ए-जान https://t.co/NAN2KJ3T1k
— Office of RG (@OfficeOfRG) February 7, 2017