फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी पार्लियामेंट्री मीटिंग खत्म, राज्यसभा से गायब रहने वाले सांसदों पर गिरेगी गाज

Tue, 01 Aug 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी की पार्लियामेंट पार्टी बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार संसद पहुंचे। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई बैठक में राज्यसभा में अक्सर अनुपस्थित रहने वाले सांसदों पर बातचीत हुई और ऐसा माना जा रहा है कि इन सभी पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

  Till Parliament is on all members should be present, matter of members not present will be taken up seriously: Ananth Kumar after BJP meet pic.twitter.com/L3YF9l64T7 — ANI (@ANI_news) August 1, 2017
 अनंत कुमार ने कहा कि 15 से 30 अगस्त के बीच संकल्प यात्रा की जाएगी, जिसमें 2022 तक भारत के सतत विकास के मुद्दे पर जोर दिया जाएगा।

BJP will hold 'Sankalp Yatra' from 15th to 30th Aug,under this we will hold discussions how on India will develop till yr 2022: Ananth Kumar pic.twitter.com/dUPac7ITVl— ANI (@ANI_news) August 1, 2017
विज्ञापन



बैठक के बाद अनंत कुमार ने कहा कि राज्यसभा से अक्सर गायब रहने वाले सांसदों पर गंभीरता से जिक्र किया गया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ऐसा दोहराया न जाए, लेकिन फिर भी ये होता है तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि अमित शाह के राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन भरने के बाद वे इससे जुड़ी हर गतिविधि को गंभीरता से ले रहे हैं। साथ ही सूत्रों की मानें तो इस बैठक को मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
  Delhi: BJP President Amit Shah and Union Minister Ananth Kumar arrive for BJP Parliamentary Party meeting in Parliament Library building pic.twitter.com/JATbw8PJx5 — ANI (@ANI_news) August 1, 2017
ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। 12 से 21 अगस्त के बीच कैबिनेट में बदलाव किए जा सकते हैं, जिसको लेकर पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बातचीत भी की। बताया जा रहा  है कि करीब 12 नए चेहरे मोदी कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें से 9 बीजेपी के और 3 दूसरे सहयोगी दलों के होंगे।

इतना हीं नहीं कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और काम न करने वालों की छुट्टी भी की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कई मंत्रालयों में फेरबदल कर सकती है, इसलिए नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें