प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (सात जुलाई) शाम कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे हैं। वहीं, सात नाम ऐसे भी हैं जिनको प्रमोशन दिया गया है। हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजिजू, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला के आलावा राजकुमार सिंह को प्रमोशन दिया गया है।