फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और शी जिनपिंग दूर करेंगे गलतफहमियां, पीओके पर होगी बात

Sun, 04 Sep 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन के दौरान भारत और चीन  हाल के दिनों में उपजे ताजा विवाद और गलतफहमियों को दूर कर संबंधों को ठोस रूप देने की कोशिश करेंगे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दो बार अहम मुलाकात होगी।
विज्ञापन


इन दोनों के बीच अलग से भी बातचीत होगी। एनएसजी में भारत की सदस्यता और आतंकवाद पर पाकिस्तान के रुख की चर्चा प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य एजेंडों में शामिल है।

विदेश मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक मोदी और शी चिनफिंग बलूचिस्तान, दक्षिणी चीन सागर, पीओके जैसे मुद्दे  पर उपजी दोनों देशों की दुविधा को दूर करने पर बातचीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अातंकियों पर प्रतिबंध और चीन की आपत्ति पर भी होगी चर्चा

भारत पाकिस्तान के संबंध में चीन के सामने अपना पक्ष पुख्ता तौर पर रखेगा। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में हाफिज सईद जैसे आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने पर चीन की आपत्ति पर भी बातचीत होगी।

उम्मीद की जा रही है कि चीन भारत और अमेरिका के बीच बढ़ रहे सामरिक समझौते और रक्षा करार का मुद्दा गंभीरता से उठाएगा। गौरतलब है कि 2014 में जिनपिंग की भारत यात्रा और पिछले साल मोदी की चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों  के बीच खास समीकरण बने थे।

विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि जी-20 में मोदी और चिनफिंग की मुलाकात सभी दुविधा को दूर कर नई शुरुआत करने में काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें