यूपी में सियासी घमासान के बीच महोबा में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया। महोबा चूंकि बुंदेलखंड में आता है और इतिहास देखें तो खनिज संपदा के लिए इस धरती का दोहन अर्से से होता रहा है। सरकारें यहां न तो किसान को खेतों के लिए पानी मुहैया करा पाईं और न ही बेरोजगारों को रोजगार। सूबे का यह कोना सबसे ज्यादा पिछड़ा कहा जाता है। शायद इसीलिए पीएम मोदी ने यूपी विधानसभा चुनावों से पहले रैली की शुरुआत बुदेलखंड की धरती से की। रैली बुंदलेखंड में थी लेकिन निगाह लखनऊ पर और निशाना सपा-बसपा पर था।
बीजेपी यूपी को कांग्रेस मुक्त पहले ही मान चुकी है, वहीं, सपा और बसपा से चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन पीएम मोदी को लगता है कि यूपी की जनता लोकसभा चुनाव की तरह यूपी विधानसभा चुनाव में भी भारी मतों से उनका ही साथ देगी।
पीएम मोदी ने रैली में एक तीर से सपा और बसपा को निशाना बनाते हुए कहा ''इस बार एक तरफ वे हैं जिनको अपना परिवार बचाना है, दूसरे वे हैं जिनको बस कुर्सी पकड़नी है। तीसरे हम हैं जिन्हें सिर्फ यूपी को बचाना है।''
Is baar ek taraf woh jinko apna parivaar bachaana hai, dusre jinko bas kursi pakadni hai. Teesre hum hai jinhe sirf UP bachana hai: PM pic.twitter.com/pJkcyFu9WD
— ANI UP (@ANINewsUP) October 24, 2016