फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली और कप्तान धोनी की विराट पारी, भारत ने 7 विकेट से जीता मोहाली वनडे

Mon, 24 Oct 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : getty
विज्ञापन
भारत ने विराट कोहली ने शानदार शतक की बदौलत मोहाली वनडे सात विकेट से जीत लिया है। विराट ने 134 गेंदों में 154 रन बनाकर भारत को पांच मैंचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त दिला दी है।  285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई। भारत ने तीसरे ओवर की आखिरी ओवर में अंजिक्य रहाणे के रुप में पहला विकेट गंवा दिया है। लगातार दूसरा चौका लगाने की कोशिश में रहाणे कवर पर हेनरी की गेंद पर सेंटनर को कैच दे बैठे। रहाणे ने 10 गेंद पर 5 रन बनाए।  रोहित शर्मा 13 रन पर साउदी की गेंद पर पगबाधा हो गए।   
विज्ञापन


इसके बाद आज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उतरे। कोहली के साथ मिलकर धोनी ने भारत की जीत एक तरह से सुनिश्चित कर दी। हालांकि विराट कोहली बेहद भाग्यशाली रहे जब विराट 6 रन पर थे तब  हेनरी की गेंद पर रॉस टेलर ने  स्लिप में  उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद विराट और धोनी के बीच 163 गेंद में 151 रन की साझेदारी हुई। धोनी 80 रन बनाकर आउट हुए। धोनी भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर सके। लेकिन वह कोहली के साथ टीम इंडिया को जीत के मुहाने पर ले आए।  धोनी 80 रन बनाकर हेनरी की गेंद पर टेलर को कैच दे बैठे। धोनी के आउट होने के बाद विराट ने 104 गेंदों में करियर का 26वां शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 बार गेंद को सीमारेखा के बाहर भेजा।

धोनी के आउट होने के बाद विराट का साथ देने मनीष पांडे आए। मनीष पांड ने विराट के साथ 97 रनों की साझेदारी की। पांडे 34 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने विजयी चौका लगाया। भारत ने 10 गेंद शेष रहते ही 285 का लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


 

38 ओवर में कीवी टीम ने खो दिए थे 8 विकेट

उमेश यादव - फोटो : Cricinfo

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 286 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय गेंदबाजों ने पूरी कीवी टीम को 49.4 ओवर में 285 रन पर ढेर कर दिया। एक समय 38 ओवर में कीवी टीम ने 38वें ओवर में 199 के स्कोर पर आठवां विकेट गंवा दिया था। उसके बाद कीवी टीम को जेम्स नीशम और मेट हेनरी ने 11.1 ओवर यानी 67 गेंद में 84 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा दिया।  यदि भारत इस मैच को हारती है तो यह साझेदारी हार का कारण होगी। 

भारत की ओर से केदार जाधव और उमेश यादव ने 3-3, अमित मिश्रा और जस्प्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट हासिल किए। हालांकि उमेश यादव ज्यादा मंहगे साबित हुए उन्होंने 3 विकेट हासिल करने के लिए 75 रन खर्च किए। जबकि जाधव ने 3 विकेट हासिल करने के लिए मजह 29 रन खर्च किए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे तीसरे वनडे में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सीरीज में लगातार तीसरा टॉस जीतकर एक बार फिर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन 28 वें ओवर के बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई। 28वें से 32वें ओवर के बीच भारतीय गेंदबाजों खासकर अमित मिश्रा और केदार जाधव ने 13 रन देकर 4 कीवी खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेज दिया।  सेंटन सात रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। दिल्ली में अर्धशतक बनाने वाले साउदी 13 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। 

फिलहाल कीवी टीम ने 49.3 ओवर की समाप्ति तक 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए है। जेस्म नीशम 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ मैट हेनरी 37 रन बनाकर दे रहे हैं। 38 वें ओवर में आठवां विकेट गंवाने के बाद इन दोनों ने पारी को संभाला और 83 रनों की साझेदारी कर टीम को सुरक्षित स्कोर तक ले गए। 49वें ओवर में नीशम यादव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच दे बैठे, लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे। जब नीशम आउट हुए तब तक कीवी टीम 283 रन पर पहुंच गई थी। 

न्यूजीलैंड की ओर से लेथम ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। 59 गेंदों में लेथम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीरीज में उनका दूसरा अर्धशतक है। इसके पहले टेस्ट सीरीज में भी लेथम ने तीन अर्धशतक बनाए थे। रॉस टेलर के साथ वह टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे थे लेकिन रॉस टेलर के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई। 

 

नहीं चले कीवी कप्तान विलियमसन

केन विलियमसन - फोटो : PTI
मोहाली वनडे में कीवी टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आज बड़ा स्कोर खड़ा करने के इरादे से उतरी। लेकिन सातवें ओवर की चौथी गेंद पर कीवी टीम को पहला झटका लगा। गप्टिल उमेश यादव का शिकार बने। पहले विकेट के लिए गप्टिल और लेथम के बीच  46 रन की  साझेदारी हुई।  उमेश ने गप्टिल को एलबीडब्ल्यू कर भारत को पहली सफलता दिलाई। गप्टिल ने  21 गेंदों में 27 रन बनाए।

पहला विकेट गिरने के बाद दिल्ली में शतक लगाने वाले कीवी कप्तान केन विलियमसन बल्लेबाजी के लिए आए। लेकिन वह आज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। भारत के नए जोड़ी ब्रेकर केदार जाधव ने उन्हें 13वें ओवर में पदबाधा कर पवेलियन वापस लौटा दिया।  विलियमसन केवल 22 रन बना सके। जब कीवी कप्तान आउट हुए तब तक न्यूजीलैंड ने 80 रन बना लिए थे। इसके बाद पूरे दौरे पर फॉर्म में रहे टॉम लैथम ने मोर्चा संभाला दूसरी तरफ रॉस टेलर उनका साथ दे रहे थे। 67 गेंद पर 50 रनों की साझेदारी टॉम लैथम और रॉस टेलर के बीच पूरी हुई। इन दोनों ने स्कोर को 28 ओवर में  150 रनों के पार पहुंचाया।

 
विज्ञापन

लेथम ने जड़ा सीरीज में दूसरा अर्धशतक

टॉम लेथम - फोटो : espncricinfo
अमित मिश्रा ने फॉर्म में लौट रहे रॉस टेलर को धोनी के हाथों स्टंपिक कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। रॉस ने 57 गेंदों में 44 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे कोरी एंडरसन भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके, वह केदार जाधव का शिकार बने। एंडरसन  जाधव की फुल टॉस गेंद पर मिडऑन पर खड़े रहाणे के हाथ में कैच दे बैठे। एंडरससन ने 6 रन बनाए। यह इस मैच में जाधव का दूसरा विकेट था। इसके बाद ल्यूक रॉन्की भी मिश्रा की गेंद पर स्टंप हो गए। वह केवल एक रन बना सके। दूसरी तरह ले लगातार विकेट गिरते देख लेथम ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। 61 के स्कोर पर लेथम जाधव का तीसरा शिकार बने। लेथम जाधव की गेंद पर कवर पर खड़े पांड्या को कैच दे बैठ। इसके बाद सेंटनर भी सात रन बनाकर बुमराह की गेंद पर विराट कोहली को कैत दे बैठे। सेंटनर बुमराह की गेंद को लेग साइड में खेलना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर गली में खड़े विराट के हाथों में चली गई। 

दिल्ली वनडे में भारत को आखिरी ओवर में 6 रनों से हार मिली थी। टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई थी। कीवी टीम के खिलाड़ी फॉर्म में आ रहे हैं। कप्तान केन विलियमसन ने शतक लगाकर अपनी टीम के खिलाड़ियों को उदाहरण दिया है कि कोशिश करने से ही सफलता हाथ लगेगी। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने सीरीज में लगातार तीसरा टॉस जीता। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कीवी टीम में जिमी नीशम की वापसी हुई है। 

पहले दो वनडे में एक-एक मैच जीतकर दोनों टीम बराबरी पर हैं। भारत ने धर्मशाला में 6 विकेट से जीत हासिल की थी वहीं दिल्ली में कीवी टीम ने भारत को 6 विकेट से मात दी थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें