फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो संकट के बाद सख्ती: 'देश के एयरपोर्ट्स का दौरा करेंगे अधिकारी', उच्च स्तरीय बैठक में बोले उड्डयन मंत्री

Tue, 09 Dec 2025 12:00 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Disruption Of Indigo Operations: इंडिगो एयरलाइन की सेवाओं में बाधा के बाद सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। सरकार का प्रयास है कि यात्रियों को परेशानियों को कम किया जाए। वहीं इस मामले में मंत्रालय ने साफ निर्देश दिया है कि जहां भी कमी या लापरवाही मिलेगी, उसे तुरंत ठीक किया जाए।
विज्ञापन
DGCA और मंत्रालय के अधिकारियों का साथ उड्डयन मंत्री की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो की उड़ानों में आ रही बड़ी बाधा और अफरा-तफरी के चलते सरकार अब पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए 3 दिसंबर से सभी हवाई अड्डों की स्थिति को रियल-टाइम में मॉनिटर कर रहे हैं। इस मामले पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की गई, जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC: निजी परिसर में कथित जातिसूचक टिप्पणी को अदालत ने नहीं माना 'सार्वजनिक स्थान', SC/ST एक्ट के आरोप किए रद्द

'देश के एयरपोर्ट्स का दौरा करेंगे अधिकारी
वहीं यात्रियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए मंत्रालय ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देशभर के एयरपोर्ट्स पर भेजने के निर्देश दिए हैं। उनका काम होगा, एयरलाइन संचालन की स्थिति को जमीन पर जाकर समझना और यात्रियों से बात कर उनकी शिकायतों और समस्याओं को जानना। सरकार ने साफ कहा है कि जहां भी कमी या लापरवाही मिलेगी, उसे तुरंत ठीक किया जाएगा, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

संकट की कई वजहें - इंडिगो के सीईओ-सीओओ का जवाब
वहीं इससे पहले इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रे पोरक्वेरस ने डीजीसीए के कारण बताओ नोटिस के जवाब दिया है। एयरलाइन ने डीजीसीए को बताया कि यह संकट किसी एक गलती का नतीजा नहीं था, बल्कि कई छोटी-बड़ी वजहों ने मिलकर इसे बड़ा बना दिया। सर्दियों के मौसम के लिए उड़ानों के समय में बदलाव किया गया था। इस बीच मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों ने भी उड़ानों को प्रभावित किया। इन स्थितियों के बीच एविएशन सिस्टम में बढ़ी हुई भीड़भाड़ से भी मुश्किलें बढ़ीं।

यह भी पढ़ें - India: खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर UK की बड़ी कार्रवाई, भारत ने सराहा; कहा- ऐसे लोग पूरी दुनिया के लिए खतरा

विज्ञापन


इंडिगो ने उड़ान सेवाओं में गडबड़ी के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी के लिए गहरा खेद जताया है। इसके साथ ही एयरलाइन ने माना है कि यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस पूरे संकट को कई कारणों का दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित संयोग बताया। एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि कई मुसीबतें एक साथ आ गईं, जिनका अंदाजा उन्हें नहीं था।

संबंधित वीडियो- 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें