फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दायरे में आए Truecaller, WeChat समेत कई चाइनीज App

Fri, 01 Dec 2017 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
mobile apps
विज्ञापन
मोबाइल एप्लीकेशन वीचैट, यूसी न्यूज, न्यूज डॉग और ट्रू कॉलर जांच के दायरे में आ गई हैं। आपको बता दें कि चाइनीज बॉर्डर पर तैनात भारतीय सैनिकों को ऐसे 40 मोबाइल एप्लीकेशन डिलीट करने के लिए कहा गया था जिनके चाइनीज लिंक हो सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: गूगल ने लॉन्च किया डेटा बचाने वाला Datally ऐप, इस तरह करता है काम

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 24 नवंबर को भेजे गए निर्देश के मुताबिक चाइना बॉर्डर पर तैनात भारतीय सैनिकों को उनका स्मार्टफोन फारमेट करने के लिए कहा गया था और ऐसे एप्लीकेशन डिलीट करने के लिए कहा था जोकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते थे।

निर्देशों में कहा गया था कि कुछ एंड्राइड और आईओएस एप्लीकेशन चीन की कंपनियों के द्वारा बनाए गए हैं और इनके लिंक चाइनीज हैं। भारतीय सेना के द्वारा इन एप्लीकेशन का प्रयोग करना देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है। आपको बता दें कि वीचैट एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। जबकि यूसी न्यूज अलीबाबा ग्रुप का बनाया हुआ एप्लीकेशन है। 
विज्ञापन


लिस्ट में माइक्रो ब्लागिंग साइट बीइवो, फाइल ट्रांसफर एप्प शेयर इट और न्यूज डॉग का नाम शामिल है। न्यूजडॉग एक मीडिया एप्लीकेशन है जो कि हिंदी और इंग्लिश में बाकी पब्लिशर की न्यूज उपलब्ध करवाता है।

पढ़ें: हो जाएं तैयार, अगले साल बड़े हमले कर सकते हैं हैकर्स
 
मोबाइल कम्यूनिकेशन एप्प ट्रू कॉलर का कहना है कि उसका कोई चाइनीज लिंक नहीं है। वह एक स्वीडन कंपनी का हिस्सा है। इकोनामिक टाइम्स को दिए बयान के मुताबिक एप्प कंपनी ने  कहा कि हम नहीं जानते कि हमारी कंपनी का नाम इस लिस्ट में क्यों है। कंपनी ने कहा कि हमारे सारे फीचर परमीशन लेकर दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें