फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: चोर समझकर भीड़ ने एक को मार डाला, तीन गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2019 04:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात के जामनगर में सात लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि वारदात रविवार को मोटी खावड़ी गांव में हुई और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मरने वाले की उम्र 35 साल थी और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह एक घर में दीवार फांदने के बाद खिड़की तोड़कर घुसा था। वह घर के लोगों को गालियां देने लगा जिसके बाद घर वालों ने उसे चोर समझकर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने यूपी के देवरिया के रहने वाले प्रभाकर त्रिपाठी, सुल्तानपुर के योगेश सिंह और बिहार के मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल शेष चार साहिल अंसारी, प्रकाश कुमार, संतोष मौर्या और शिवाजी यादव की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें