फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे जिले के कल्याण में मनसे के छात्रसंघ नेता पर धारदार हथियारों से हमला, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Sep 2022 11:46 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, ठाणे।

सार

यह घटना सोमवार दोपहर को हुई जब अमित खड़कपाड़ा इलाके में अपने दोस्त के साथ एक कार में यात्रा कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अमित की कार रोकी और उन पर कई वार किए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे जिले के कल्याण शहर से महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के एक पदाधिकारी पर पांच लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।घायल अमित कोट मनसे विद्यार्थी सेना के संभागीय अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


यह घटना सोमवार दोपहर को हुई जब अमित खड़कपाड़ा इलाके में अपने दोस्त के साथ एक कार में यात्रा कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अमित की कार रोकी और उन पर कई वार किए। अधिकारी ने बताया कि हमले के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अमित कोट पेशे से एक बिल्डर हैं।

हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पांच हमलावरों में से तीन की पहचान कर ली गई है। अधिकारी ने कहा कि वे एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें