आरोपी लद्दाख में तैनात है और छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। अधिकारी ने बताया कि 2021 में भरत रामचंद्र के भाई प्रेमलाल को गांव में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
नागपुर जिले में बलात्कार के मुख्य गवाह की सेना के जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह घटना नरखेड़ तहसील के बेलोना गांव में सोमवार शाम को हुई। जानकारी के अनुसार, बेलोना गांव में भरत रामचंद्र कलांबे (30 साल) ने केशव बाबूराव मस्के (52 साल) को गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि भरत रामचंद्र भारतीय सेना में जवान है। जवान को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लद्दाख में तैनात है और छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। अधिकारी ने बताया कि 2021 में भरत रामचंद्र के भाई प्रेमलाल को गांव में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
केशव रेप केस में अहम गवाह था और उसने प्रेमलाल के खिलाफ गवाही दी थी। सोमवार शाम को भरत ने केशव की पिटाई कर दी, जब वह घर जा रहा था और कथित तौर पर भागने से पहले पिस्तौल से सिर में गोली मार दी।